धर्म-अध्यात्म

22 दिसंबर 2021: जानिए बुधवार के दिन आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहेगा

Tara Tandi
22 Dec 2021 2:55 AM GMT
22 दिसंबर 2021: जानिए बुधवार के दिन आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहेगा
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज आपको अपने प्रियतम का पूरा साथ मिलेगा। नये रोजगार की शुरूआत कर सकते हैं। कोई सम्मान या उपलब्धि के योग बन रहे हैं। अपनी चंचलता को कंट्रोल करें, बुरी आदतों से बचें।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हल्का हरा
अंक 2
आज शत्रु से जीत हासिल हो सकती है। कम्प्यूटर आदि तकनीकी क्षेत्र में तरक्की मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ आनन्दपूर्ण शाम बिताएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नीला
अंक 3
बुरी संगत से बचें। मित्रों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। हृदय रोग से ग्रसित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - बैंगनी
अंक 4
धन का आगमन होगा। फिर भी मन खुश नहीं होगा। जोड़ों का दर्द डॉक्टर के पास ले जाएगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नवीन वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- सफेद
अंक 5
पार्टनरशिप में कोई कार्य न करें। दांपत्य जीवन से लाभ होने की सम्भावना है। गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है।
अंक- 4
शुभ रंग- हरा
अंक 6
अहंकार से बचें, अन्यथा काम खराब हो सकते हैं। शत्रु रुकावट पैदा कर सकते हैं। आवेश में निर्णय न लें। नींद पूरी नहीं होगी। जिस वजह से थकावट महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नारंगी
अंक 7
आज का दिन शुभ है। सेहत का ध्यान रखें इन्फेक्शन हो सकता है। बैंक से लोन ले सकते हैं। पेपर पूरी तरह चेक कर लें। सरकारी कार्यों में विघ्न हो सकता है। अधिक यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- मैजेंटा
अंक 8
परीक्षा का अच्छा परिणाम आ सकता है। रिसर्च आदि क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। अपने ध्यान सही जगह पर केंद्रित करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गेरुआ
अंक-9
आज आपका मन भटक रहा है, लेकिन मन भटकने से किसी काम के अधूरे रहने की आशंका है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। नियंत्रण जीवन में सफलता दिलाएगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- नारंगी
Next Story