धर्म-अध्यात्म

2022 : नए साल में हो रहा है राशि परिवर्तन, क्‍या होगा असर

Teja
11 July 2022 9:15 AM GMT
2022 : नए साल में हो रहा है राशि परिवर्तन, क्‍या होगा असर
x
: नया साल शुरू होने में केवल एक दिन का समय बाकी है. साल 2022 का आरंभ होने वाला है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नया साल शुरू होने में केवल एक दिन का समय बाकी है. साल 2022 का आरंभ होने वाला है. किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों और राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan 2022) का काफी महत्व होता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के जीवन पर इसका अच्छा और बुरा असर देखने को मिलता है. गोचर का अर्थ होता है गमन यानी चलना. गो यानि नक्षत्र या ग्रह और चर का मतलब होता है चलना. इस तरह गोचर का सम्पूर्ण अर्थ निकलता है ग्रहों का चलना. ऐसे में आपके लिए यह जानना काफी जरूरी होता है कि कब कौन सा ग्रह किस राशि में गोचर कर रहा है. इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2022 में कब, कौन सा ग्रह किस राशि में गोचर करेगा. आइए जानते हैं इस बारे में-Also Read - Rahu Gochar 2022: साल 2022 में इन राशिवालों के जीवन में आएंगे कई बदलाव, राहु के बुरे प्रभाव का करना पड़ेगा सामना

ग्रहों का राशि परिवर्तन
जनवरी 2022 राशि परिवर्तन
सूर्य- महीने के आरंभ में धनु राशि में, 14 जनवरी से मकर राशि में
मंगल- महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी से धनु राशि में
बुध- महीने के आरंभ में मकर राशि में, 15 जनवरी से वक्री
गुरु- कुंभ राशि में
शुक्र- धनु राशि में वक्री, 30 जनवरी से मार्गी
शनि- मकर राशि में
राहु- वृष राशि में
केतु- वृश्चिक राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
फरवरी 2022 राशि परिवर्तन
सूर्य- महीने के आरंभ में मकर राशि में, 13 फरवरी से कुंभ राशि में
मंगल- महीने के आरंभ में धनु राशि में, 26 फरवरी से मकर राशि में
बुध- महीने के आरंभ में मकर राशि में वक्री, 4 फरवरी से मार्गी
गुरु- कुंभ राशि में
शुक्र- महीने के आरंभ में धनु राशि में, 27 फरवरी से मकर राशि में
शनि- मकर राशि में
राहु- वृष राशि में
केतु- वृश्चिक राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
मार्च राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 14 मार्च से मीन राशि में
मंगल- मकर राशि में
बुध- महीने के आरंभ में मकर राशि में, 6 मार्च से कुंभ राशि में, 24 से मीन राशि में
गुरु- कुंभ राशि में
शुक्र- महीने के आरंभ में मकर राशि में, 31 मार्च से कुंभ राशि में
शनि- मकर राशि में
राहु- वृष राशि में
केतु- वृश्चिक राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
अप्रैल राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में मीन राशि में, 14 अप्रैल से मेष राशि में
मंगल- महीने के आरंभ में मकर राशि में, 7 अप्रैल से कुंभ में
बुध- महीने के आरंभ में मीन राशि में, 8 अप्रैल से मेष में, 24 से वृषभ राशि में
गुरु – महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 13 अप्रैल से मीन में
शुक्र- महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 27 अप्रैल से मीन में
शनि- महीने के आरंभ में मकर राशि में, 29 अप्रैल से कुंभ राशि में
राहु- महीने के आरंभ में वृष राशि में, 12 अप्रैल से मेष में
केतु- महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 12 अप्रैल से तुला में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
मई राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में मेष राशि में, 15 मई से वृष में
मंगल- महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 17 से मीन राशि में
बुध- महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 11 मई से वक्री
गुरु- मीन राशि में
शुक्र- महीने के आरंभ में मीन राशि में, 23 मई से मेष में
शनि- कुंभ राशि में
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
जून राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 15 से मिथुन राशि में
मंगल- महीने के आरंभ में मीन राशि में, 27 से मेष राशि में
बुध- महीने के आरंभ में वृषभ राशि में वक्री, 4 से मार्गी
गुरु- मीन राशि में
शुक्र- महीने के आरंभ में मेष राशि में, 18 से वृषभ राशि में
शनि- कुंभ राशि में, 5 से वक्री
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
जुलाई राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में मिथुन राशि में, 17 से कर्क राशि में
मंगल- मेष राशि में
बुध- महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 2 से मिथुन राशि में, 16 से कर्क में
गुरु- मीन राशि में, 29 से वक्री
शुक्र- महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 13 से मिथुन में
शनि- महीने के आरंभ में कुंभ राशि में वक्री, 12 से मकर राशि में वक्री
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
अगस्त राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में कर्क राशि में, 17 से सिंह में
मंगल- मेष राशि में, 10 से वृषभ राशि में
बुध- 1 अगस्त से सिंह में, 20 से कन्या में
गुरु- मीन राशि में वक्री
शुक्र- महीने के आरंभ में मिथुन में, 6 से कर्क में, 31 से सिंह में
शनि- मकर राशि में वक्री
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
सितंबर राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में सिंह में, 17 से कन्या में
मंगल- वृषभ राशि में
बुध- महीने के आरंभ में कन्या राशि में, 10 से वक्री
गुरु- मीन राशि में वक्री
शुक्र- महीने के आरंभ में सिंह राशि में, 24 से कन्या राशि में
शनि- कर राशि में वक्री
राहु- मेष राशि में
केतु-तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
अक्टूबर राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में कन्या में, 18 से तुला में
मंगल-महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 15 से मिथुन में, 31 से वक्री
बुध- महीने के आरंभ में कन्या राशि में वक्री, 2 से सिंह राशि में वक्री, 3 कन्या राशि में मार्गी, 26 से तुला में
गुरु- मीन राशि में वक्री
शुक्र- महीने के आरंभ में कन्या राशि में, 18 से तुला में
शनि- मकर राशि में वक्री, 26 से मार्गी
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
नवंबर राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में तुला राशि में, 17 से वृश्चिक राशि में
मंगल- महीने के आरंभ में मिथुन में वक्री, 14 से वृष राशि में वक्री
बुध- महीने के आरंभ में तुला में, 13 से वृश्चिक राशि में
गुरु- मीन राशि में वक्री, 24 से मार्गी
शुक्र- महीने के आरंभ में तुला राशि में, 11 से वृश्चिक राशि में
शनि- मकर राशि में
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा
दिसंबर राशि परिवर्तन 2022
सूर्य- महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 16 से धनु राशि में
मंगल- वृष राशि में वक्री
बुध- महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 2 से धनु राशि में, 27 से मकर राशि में, 29 की रात से वक्री, 31 से धनु में
गुरु- मीन राशि में
शुक्र- महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 5 से धनु राशि में, 29 से मकर राशि में
शनि- मकर राशि में
राहु- मेष राशि में
केतु- तुला राशि में
चंद्रमा- हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा


Next Story