धर्म-अध्यात्म

तबाही ला देगा 2022! पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड, नास्त्रेदमस ने की हैं ये डराने वाली भविष्यवाणियां

jantaserishta.com
25 Nov 2021 1:02 PM IST
तबाही ला देगा 2022! पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड, नास्त्रेदमस ने की हैं ये डराने वाली भविष्यवाणियां
x

नई दिल्ली: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) ने सदियों पहले 'लेस प्रोफेटीस' नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं. उनकी 70 फीसदी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions) हर साल सच साबित होती हैं. 2021 के लिए उन्होंने महामारी, अकाल और तबाही जैसी भविष्यवाणियां की थीं जिन्हें कोरोना वायरस और दुनिया भर में इससे मची तबाही से जोड़ कर देखा जा सकता है. साल 2022 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions for 2022) की हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

महंगाई होगी बेकाबू- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2022 में, महंगाई नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी. भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 में सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति माना जाएगा जिसमें लोग अधिक पैसा निवेश करेंगे.
पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड- 2022 की भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने कहा है कि ऐस्टरॉइड की वजह से पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंचेगा. एक बड़ी चट्टान समुद्र में गिरेगी और इसकी वजह से भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी. समुद्र का पानी बढ़ने से भारी क्षति पहुंच सकती है.
विनाशकारी परमाणु बम फटेगा- भविष्यवाणी के अनुसार, अगले साल एक विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इसकी वजह से जलवायु परिवर्तन होगा. इस परमाणु बम के फटने की वजह से पृथ्वी की स्थिति में भी बदलाव आ सकता है.
तीन दिनों तक पूरी दुनिया में रहेगा अंधेरा- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा. इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा. पतझड़ के समय पहाड़ों पर बर्फ गिर सकती है. कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे, एक प्राकृतिक घटना इसे खत्म कर देगी. तीन दिन के अंधेरे के बाद लोगों के जीवन से आधुनिकता का अंत हो जाएगा.
फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा. इसकी वजह दुनिया के कई हिस्सों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति देखने को मिल सकती है. भविष्यवाणी की मानें तो 2022 में विश्वव्यापी भुखमरी फैलेगी.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मानव जाति पर हमला- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की मानें तो 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों पर नियंत्रण करने में सक्षम होगा. अगला साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा और रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देंगे.
भूमध्य सागर में धमाका- भविष्यवाणी के अनुसार मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के परीक्षण के दौरान एक बड़े विस्फोट की आशंका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story