धर्म-अध्यात्म

2-8 अक्‍टूबर 2023: साप्‍ताहिक राशिफल, कुछ ऐसा रहेगा सप्ताह

jantaserishta.com
1 Oct 2023 10:32 AM IST
2-8 अक्‍टूबर 2023: साप्‍ताहिक राशिफल, कुछ ऐसा रहेगा सप्ताह
x
कला शांति ज्‍योतिष की ओर से ग्रह नक्षत्रों के आधार पर विभिन्‍न राशि‍ के जातकों का इस सप्‍ताह का भविष्‍य बताया गया है।
मेष राशि : मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग को सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। धन सम्बन्धी मामलों में आपको लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे। सेहत से जुडी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यापारिक यात्राएं इस हफ्ते आपको अधिक करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के इस हफ्ते अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोगो का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए अच्छा बना रहेगा। संतान से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान हो सकता है। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते हैं। अगर किसी प्रकार का लोन लेने के लिए आवेदन किया हुआ है, तो इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। विवाह हेतु रिश्‍ते इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों का पराक्रम इस हफ्ते बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। इस हफ्ते आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इस हफ्ते सेहत सम्बन्धी समस्याओं में आपको राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में हालात अच्‍छा रहेगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य आपके लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। धार्मिक कार्य पर खर्च संभव है।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में कोई दिक्कत हो सकती है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको लाभ दे सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए हफ्ता सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते कार्यों को लेकर कोई दुविधा बनी रह सकती है। आर्थिक हालात के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना हुआ है। आप सकारात्मक बने रह कर दिन व्यतीत करेंं, उचित रहेगा।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते व्यापारिक वर्ग के जातकों को सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों को लेकर अगर कोई समस्या थी, तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। नौकरी पेशा के क्षेत्र में इस हफ्ते आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धन का लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कार्यों को लेकर इस हफ्ते अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर बनी हुयी कोई चिंता इस हफ्ते दूर हो सकती है। इस हफ्ते नकारात्मक विचारो से दूर रहे अन्यथा व्यर्थ का तनाव उत्पन्न हो सकता है। इस हफ्ते धन का लाभ आपको होगा, किन्तु कुछ अनावश्यक खर्च से मन व्यथित हो सकता है। छात्र वर्ग अधिक परिश्रम के उपरांत सफल होंगे।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को इस हफ्ते नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से हफ्ता अच्‍छा है। आप जीवन साथी तथा अपने प्रेमी के साथ सुखद दिन व्यतीत कर सकते हैं। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से कुछ अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आपका कोई रुका तथा अधूरा कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। आपकी दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। पढ़ाई कर रहे जातकों को अपने आप में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियो से अच्छे तालमेल के चलते उनके कार्य विना रुकावटों के पूर्ण हो जायेंगे। नौकरी तथा व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी किन्तु सर्दी -जुकाम के समस्या आपको परेशान कर सकती है। अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।
मकर राशि : मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे हालात सामान्य रहेगा। इस हफ्ते कार्यों के सिलसिले में आपकी भाग दौड़ अधिक हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला साबित होगा। इस हफ्ते स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्क़तें बनी रह सकती हैंं, अतः सेहत का ध्यान रखे । खर्चों की अधिकता हो सकती है
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों की व्यापारिक समस्याएं इस हफ्ते दूर हो सकती हैं। पार्टनशिप में चल रहे कार्यों से इस हफ्ते आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी को कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका मन धर्म से जुडी गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है। किसी छोटी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते सेहत से जुडी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में हालात इस हफ्ते आपके लिए लाभ दिलाने वाली रहेगे। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ने से मन खुश बना रहेगा। इस हफ्ते आपको शत्रु वर्ग से लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कुछ दिक्क़ते मिल सकती हैं। कुछ अनचाहे खर्च आपको तनाव दे सकते हैंं।
साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story