धर्म-अध्यात्म

19 दिसंबर 2021: जानिए रविवार के दिन कौन सा होगा आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

Tara Tandi
19 Dec 2021 7:26 AM GMT
19 दिसंबर 2021: जानिए रविवार के दिन कौन सा होगा आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर
x
दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज चलते हुऐ कार्यों में बाधाएं आएंगी। किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति के कारण घर में समस्याएं उत्पन्न होंगी। बच्चों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गुलाबी
अंक 2
आज आपकी धैर्यशीलता में कमी आएगी। प्रेम के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बेचैनी महसूस कर सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग कम मिलेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
अंक 3
आज आपका मन उदास रहेगा। आपमें जोश नहीं दिखेगा और आलस्य आपको घेरे रहेगा। स्वयं आंकलन करें आपकी इन्ही आदतों की वजह से नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी में कम बनेगी। परिवार में नौकरी को लेकर कलह बढ़ सकता है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - नीला
अंक 4
आप आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के केस में जीत हासिल हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से कतरा सकते हैं। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग -बैंगनी
अंक 5
सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी भी समस्या को सुचारू रूप से सोच समझ कर सुलझाएंगे। नकारात्मक विचार दिमाग पर हावी रहेंगे। वाणी में कठोरता जीवनसाथी के साथ दूरियां लाएगी।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - लाल
अंक 6
आपको अहंकार से बचने की जरूरत है। रिश्तें और नौकरी में रुकावटें आ सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें, कोई भी काम शीघ्रता से खत्म करने की कोशिश न करें। जल्दबाजी के कारण आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग - हरा
अंक 7
आज पारिवारिक अशांति के कारण आपका मूड खराब रह सकता है। बच्चों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आप में नेतृत्व के गुण हैं तो अपनी इस प्रतिभा का जीवन के लक्ष्य को पूरा करने में प्रयोग करें। भाई से मन मुटाव हो सकता है। घर में सामंजस्य बनाएं रखें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - भूरा
अंक 8
छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की या परिवर्तन का योग बन रहा है। यात्रा पर भी जाने की संभावना है। आय में थोड़ी कठिनाइयां आ सकती हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नीला
अंक 9
आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे । बॉस की नाराजगी परेशानी का सबब बन सकती है। सरकारी नौकरी में भी रुकावट आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में अस्थिरता रहेगी।
शुभ अंक -12
शुभ रंग -पीला
Next Story