धर्म-अध्यात्म

13 फरवरी 2022: आज का दिन कैसा रहेगा किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जानिए

Tara Tandi
13 Feb 2022 4:52 AM GMT
13 फरवरी 2022: आज का दिन कैसा रहेगा किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जानिए
x
ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 13 फरवरी 2022 और दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज के दिन आपको अपने पुरुषार्थ को प्रदर्शित करने का अवसर आयेगा और आप करने भी वाले है। आज के दिन आपके प्रियजन आपका हर विधि से आपकी सहायता करने वाले है। आज के दिन किसी सरकारी माध्यम संस्थान से आपको रोजगार प्राप्त हो सकता है। लवमेटमस के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज घर के नये स्वरुप के निर्माण से संबंधी योजनाएं भी बनेंगी और उसके निमित्त धन की व्यस्था भी आप कर सकते हैं। आज आपको मशीनी काम से कुछ तकलीफ हो सकती है। किसी रुढीवादी विषय को लेकर आज आपके मन में भ्रम आ सकता है। शिक्षा के काम में आपको अड़चन का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
सेहत के मामले में आज आपका दिन कम ठीक रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में लगे लोगो के लिये रोजगार का नया अवसर आ सकता है। आज किसी मित्र के विवाहोत्सव या पार्टी आदि में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करके कुछ निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
अधिक लोन लेना परेशानी का कारण बन सकता है। आज आर्थिक लाभ अधिक होने के कारण आपके मन में प्रसन्नता हो सकती है। आज के दिन राजस्व अधिकारियों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति के संकेत दिखायी दे रहे है। आज आप अपनी संतान को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहने वाले है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज आपका मन भगवत्भक्ति के प्रति लगा रहेगा। आज आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ सकती है। आज व्यापार से जुड़े युवाओं के लिए दिन सफलता रहने वाला है। नया काम शुरु करने के लिये बैंको से वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। किसी आसमान्य घटना से आज आपके मन में परिवर्तन आ सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मैरुन
कन्या राशि (Virgo)
आज व्यवसाय में कड़ी मेहनत की जरूरत है। सरकारी सेवा में लगे लोगों को आज स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। शोधकार्य कर रहे छात्रों को आज के लिये आज का दिन काफी सफलता वाला रह सकता है। आज आप अपने परिवार के लोगो के लिये उपहार आदि खरीद सकते हैं। संतान की प्रगति होगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra)
आज पूर्व में किये गये निवेश का रिफंड मिल सकता है। आज आपके मित्र आपका साथ देने में हिचकेंगे। पिता के साथ सम्बन्ध में कुछ दूरीयां बढ़ सकती है। अविवाहित जातको का विवाह तय हो सकता है। स्कूली शिक्षा के सन्दर्भ में में आज सारा काम रुक सकता है। संतान तकलीफ दे सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
किसी भी तरह के भय से आज आप भयभीत हो सकते हैं। विदेश से सम्बन्धित आज आपको धन लाभ हो सकता है। किसी तरह के उपयोगी काम के सामान के नुकसान से मानसिक तनाव संभव है। आज के दिन आपको अपने परिवार का सहयोग और प्रेम दोनों प्राप्त होगा। लवके लिये आज आपके पास समय नहीं होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। आज प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। आज आप चुनौतियों को आसानी से पूरी कर सकते हैं। इस काम में आपको आपके पिता श्रेष्ठ सहायक सिध्द हो सकते हैं। आज आपके किये गये परिश्रम का मूल्य कम ही सही किन्तु प्राप्त अवश्य होगा। बच्चों से कुछ निराश हो सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
आज आपका दिन विशेष लाभकारी रहेगा। व्यापार से जुड़े युवाओं के लिए दिन सफलता वाला हो सकता है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोग आज आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी की कोई अनुचित मांग आज आपको पूर्ण करनी पड़ सकती है। आज आपके मित्र आपके सहायक रहेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्लू
कुंभ राशि (Aquarius)
आज पार्टनर के प्रति आपके मन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। आज के दिन चुनाव और राजनैतिक कामों में आप समय दे सकते हैं। आज सरकारी कर्मचारी परेशान रह सकते हैं। शिक्षा के सारेकाम ठप पड़ सकते हैं। आगामी परीक्षाओं की तैयारी आपकी बाधित हो सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मीन राशि (Pisces)
नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं और अधूरे पड़े कार्य को भी आप अपने परिजनो के सहयोग से वापस से शुरू कर सकते हैं। किसी धातु के व्यापार से अच्छा धन लाभ होने के संकेत दिखायी दे रहे हैं। आज आप अपने प्रेमी से अपनी कमी और विशेषता दोनों स्पष्ट कह सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
Next Story