धर्म-अध्यात्म

देवगुरु बृहस्पति 63 दिनों तक चलेंगे उल्टी चाल

Tara Tandi
13 July 2021 10:23 AM GMT
देवगुरु बृहस्पति 63 दिनों तक चलेंगे उल्टी चाल
x
इस समय देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चल रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस समय देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चल रहे हैं। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है। देवगुरु बृहस्पति के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है और व्यक्ति सफलता और सत्य के मार्ग पर चलता है। देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। यानी आज से 63 दिनों तक देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चलेंगे। आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति किन राशियों का भाग्योदय करेंगे...

वृश्चिक राशि
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
इन 4 राशियों की लड़कियां होती हैं सच्ची दोस्त, मुश्किल में दोस्तों का नहीं छोड़ती साथ
धनु राशि
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
धन- लाभ होगा।
धैर्य से काम लेने से सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।
व्यापार में लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
मीन राशि
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।


Next Story