धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 18 दिसंबर 2021

Subhi
18 Dec 2021 12:51 AM GMT
टैरो राशिफल: 18 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

शायद आपके कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें और वो काम करें जो आपको आगे चलकर लाभ दें।
वृषभ:
सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य और व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्‍त होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा।
मिथुन:
आज के दिन आप पूर्ण रूप से व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।
कर्क:
आज के दिन आपको हर कार्य सोचकर करने की जरूरत है। आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।
सिंह:
किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।
कन्या:
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपको दिन की अनुकूलता प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी।
तुला:
आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में भी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
वृश्चिक:
भूलकर भी यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
धनु:
प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी। सोच समझकर ही कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आज कोई रुका कार्य संपन्‍न होने से भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
मकर:
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी और किसी मामले में आज जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
कुंभ:
विदेश या फिर निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे। कोई मित्र आज शाम को आपके पास वक्‍त बिताने आ सकता है।
मीन:
आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। कोई काम आज फंसने से मन उदास हो सकता है।


Next Story