धर्म-अध्यात्म

टैरो राशिफल: 16 दिसंबर 2021

Subhi
16 Dec 2021 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल: 16 दिसंबर 2021
x
टैरो राशिफल

मेष:

आज आपका दिन शुभ है और मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा और परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ:
आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। आज परिवार में खुशियां आएंगी और कहीं से कोई शुभ समाचार भी आपके पास आ सकता है।
मिथुन:
कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में आज भाग्‍य आपका साथ देगा। कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। उत्तरार्द्ध में आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
कर्क:
शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। आज किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा और किसी कारण से मन में उलझन बनी रहेगी।
सिंह:
आज धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। कहीं से किसी प्रकार की खुशियों का आगमन आपके घर में हो सकता है।
कन्या:
आज उच्च अधिकारियों के साथ डील और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। संभव है कि कोई व्‍यक्ति आज आपको किसी प्रकार की धमकी दी। लेकिन आपको इन बातों से परेशान नहीं होना चाहिए।
तुला:
व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कहीं फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और परिवार में खुशियों के आगमन से आपको हर्ष होगा।
वृश्चिक:
व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं और आज आपको कोई अपना मदद कर सकता है। किसी के मामले में आज न बोलें और अपने काम से काम रखें।
धनु:
जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। आज के दिन छात्रों को उनके कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।
मकर:
आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपको पार्टनर के साथ बात करने में भी कुछ बातों का खास ख्‍याल रखना चाहिए। कोई भी बात सोचकर करें।
कुंभ:
आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। आज ऑफिस के काम में भी आपका मन कम लगेगा। मन को काबू में रखें।
मीन:
यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें और इनमें आपका उद्देश्‍य सफल होगा।


Next Story