धर्म-अध्यात्म

आज का पंचाग : 10 मार्च 2021

Subhi
10 March 2021 12:46 AM GMT
आज का पंचाग : 10 मार्च 2021
x
आज का पंचाग

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 19, शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण, द्वादशी बुधवार, विक्रम संवत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 27, रज्जब 25, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 मार्च सन् 2021 ई॰। सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 41 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, श्रवण नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 02 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 10 मार्च : सुबह 06 बजकर 37 मिनट।
सूर्यास्त का समय 10 मार्च : शाम 06 बजकर 27 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 म‍िनट तक। अमृत काल मध्यरात्रि 02 बजकर 17 म‍िनट से 03 बजकर 53 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01बजकर 30 म‍िनट तक। सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक गुल‍िक काल। यमगंड सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 08 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
आज के उपाय : गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

Next Story