- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- लाइफ में शादी या नौकरी...
धर्म-अध्यात्म
लाइफ में शादी या नौकरी में आ रही है परेशानी तो गुप्त नवरात्र में करें आराधना
Tara Tandi
10 July 2021 1:17 PM GMT

x
साल भर में कुल चार बार नवरात्रि आती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साल भर में कुल चार बार नवरात्रि आती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा माघ और आषाढ़ मास में भी नवरात्रि मनाई जाती हैं। इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि तंत्र- मंत्र को सिद्ध करने वाली माना जाता है। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक महाविद्याओं को भी सिद्ध करने के लिए मां दुर्गा की उपासना की जाती है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभाव जोशी के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां कालिके, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिंनमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है।
घट स्थापना का मुहूर्त्
आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के लिए घटस्थापना 11 जुलाई 2021, दिन रविवार को किया जाएगा। घटस्थापना के लिए सुबह 05 बजकर 31 मिनट से सुबह 07 बजकर 47 मिनट तक का समय शुभ है। घटस्थापना की कुल अवधि 2 घंटे 16 मिनट की है।
अभिजीत मुहूर्त
घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है। प्रतिपदा तिथि 10 जुलाई को सुबह 07 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी, जो कि 11 जुलाई को सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।
मां दुर्गा की उपासना कैसे करें?
गुप्त नवरात्रि में मां की पूजा विधि के लिए नौ दिनों तक कलश की स्थापना की जा सकती है। अगर कलश की स्थापना की है, तो दोनों वेला मंत्र जाप करें, चालीसा या सप्तशती का पाठ करना चाहिए। दोनों समय आरती भी करना अच्छा होगा। मां को दोनों वेला भोग भी लगाएं, सबसे सरल और उत्तम भोग हैं लौंग और बताशा। मां के लिए लाल फूल सर्वोत्तम होता है, पर मां को आक, मदार, दूब और तुलसी बिल्कुल ना चढ़ाएं। पूरे नौ दिन अपना खान-पान और आहार सात्विक रखें।
विवाह में दिक्कत आ रही है तो क्या करें?
अगर विवाह में कोई बाधा आ रही है तो पूरे 9 दिन देवी को पीले फूलों की माला अर्पित करें। इस मंत्र का जाप करें- कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुकू ते नम:। ऐसा करने से विवाह की समस्या दूर होगी।
संतान प्राप्ति में समस्या के लिए
अगर संतान प्राप्ति में कोई समस्या आ रही है तो 9 दिन देवी को पान का पत्ता अर्पित करें। पान का पत्ता टूटा नहीं होना चाहिए। इस मंत्र का जाप करें- नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी। इस मंत्र का जाप करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
नौकरी की समस्या के लिए क्या करें?
अगर नौकरी में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो इसके लिए 9 दिन तक देवी को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करें। इस मंत्र का जाप करें- सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित: मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:।
खराब सेहत के लिए क्या करें
गुप्त नवरात्रि पर खराब सेहत से भी छुटकारा पाया जा सकता है। 9 दिन देवी को लाल फूल अर्पित करें और इस मंत्र का जाप करें- ऊं क्रीं कालिकायै नम:। ऐसा करने से आप तंदरुरस्त हो जाएंगे।
मुकदमे शत्रु या कर्जे की समस्या हो तो क्या करें?
मुकदमे शत्रु और कर्जे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन के समक्ष गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं और इस मंत्र का जाप करें ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे। ऐसा करने से आपकी समस्या दूर होगी। सभी तरह की समस्यों को दूर करने के लिए 9 दिन देवी के सामने अखंड दीपक जलाएं। इस मंत्र का जाप करें- ऊं दुं दुर्गाय नम:।
Tagsपरेशानी

Tara Tandi
Next Story