धर्म-अध्यात्म

मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न सोने से पहले करें ये काम

3 Nov 2023 6:17 PM GMT
मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न सोने से पहले करें ये काम
x

मां लक्ष्मी : मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी जिस घर में रहती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। उस घर को माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। हर कोई अपने जीवन में सुख शांति और खुशहाली चाहते हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता । धन की कमी के कारण घर में दरीद्रता छाई रहती है। मां लक्ष्मी को अगर प्रसन्न किया जाए तो हर समस्या दूर हो सकती है। कुछ उपाय करके माता लक्ष्मी प्रसन्न कर सकते है। जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। बस रोज रात को ये काम करे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार को नियमित रूप से प्रतिदिन सूर्यास्त से पहले साफ करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए निकलती हैं इसलिए घर के मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ रखें ताकि मां लक्ष्मी का आपके घर में आगमन हो क्योंकि मां लक्ष्मी को गंदी चीजें बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं . महालक्ष्मी सदैव स्वच्छ वातावरण में निवास करती हैं इसलिए शाम होने से पहले अपने मुख्य द्वार को अच्छी तरह साफ कर लें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण यानी उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवी-देवताओं का निवास स्थान माना जाता है इसलिए घर का मंदिर उत्तर दिशा में ही स्थापित करने की सलाह दी जाती है। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा भी कहा जाता है। इस दिशा की साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार घर की तिजोरी भी इसी दिशा में रखनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में सुबह पूजा किए गए फूलों को रात तक नहीं छोड़ना चाहिए। इन बासी फूलों को शाम के समय हटा देना चाहिए। साथ ही अगर बर्तन में बासी पानी है तो उसे भी हटा दें.

अगर आपके घर में लगातार कोई अप्रिय घटना घटित हो रही है तो इससे राहत पाने के लिए घर में कपूर के साथ लौंग भी जलाएं। ऐसा करने से न केवल आपके धन में वृद्धि होती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी फैलती है।

Next Story