धर्म-अध्यात्म

नवरात्र में मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं ये एक खास चीज

Subhi
30 Sept 2022 11:23 AM IST
नवरात्र में मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं ये एक खास चीज
x
नवरात्र का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुआ ये पर्व दशमी तिथि को पारण के साथ समाप्त हो जाएगा। शारदीय नवरात्र इस बार पूरे नौ दिनों के पड़ रहे हैं।

नवरात्र का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुआ ये पर्व दशमी तिथि को पारण के साथ समाप्त हो जाएगा। शारदीय नवरात्र इस बार पूरे नौ दिनों के पड़ रहे हैं। ऐसे में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाएगी। माना जाता है कि इन नौ दिनों में माता धरती में ही रहती है और अपने भक्तों की हर एक कामना को पूरा करके हर कष्ट से छुटकारा दिलाती हैं।

नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा करने के साथ कुछ उपायों को अपनाते हैं। लेकिन आप चाहे तो मां को प्रसन्न करने के लिए लाल, सफेद या पीले रंग के फूलों के अलावा शमी पत्र भी चढ़ा सकते हैं। इससे भी मां दुर्गा जल्द प्रसन्न हो जाती है।

शमी की पत्तियों का धार्मिक महत्व के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में काफी महत्व है।

एक कथा के अनुसार, जब भगवान श्री राम लंका विजय के लिए मां दुर्गा की नौ दिनों तक कठोर पूजा की थी। तब उन्होंने शमी पत्र भी चढ़ाया था। इस कारण मां दुर्गा को शमी चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।

ऐसे चढ़ाएं मां दुर्गा को शमी पत्र

मां दुर्गा को शमी की पत्तियां चढ़ाने से पहले सिंदूर में डुबो दें। इसके बाद मां का ध्यान करते हुए अपनी कामना कहें और माता के माथे में रख दें। इसके साथ ही भगवान गणेश जी को शमी पत्र चढ़ा दें। माना जाता है कि मां दुर्गा को शमी पत्र चढ़ाने से रोग-दोष और भय से छुटकारा मिलता है। वहीं गणेश जी को चढ़ाने से हर काम में सफलता प्राप्त होती है।


Next Story