धर्म-अध्यात्म

जानिए इस महीने पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार के बारे में....

Tara Tandi
21 March 2022 3:53 AM GMT
जानिए इस महीने पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार के बारे में....
x
चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का आरंभ होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का आरंभ होता है। इस साल चैत्र मास की शुरुआत 18 मार्च, 2022 यानी होली के दिन से हो चुकी है। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। चैत्र मास में कई धार्मिक पर्व और त्योहार पड़ते हैं। चैत्र मास को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार, ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही शुरू की थी। इसके अलावा सतयुग की शुरुआत भी चैत्र मास से ही मानी जाती है। यही वजह है कि हिंदू धर्म इस महीने का काफी ज्यादा महत्व है। इस माह में नवरात्रि और राम नवमी जैसे दो बड़े त्योहार पड़ते हैं। साथ ही मासिक शिवरात्रि, एकादशी, प्रदोष व्रत, चतुर्थी आदि होते हैं। तो आइए आज जानते हैं इस महीने पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार के बारे में....

चैत्र माह 2022 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार
21 मार्च, सोमवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
25 मार्च, शुक्रवार- बसोड़ा, शीतला अष्टमी
28 मार्च, सोमवार- पापमोचिनी एकादशी
29 मार्च, मंगलवार- प्रदोष व्रत
30 मार्च, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
01 अप्रैल, शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
02 अप्रैल, शनिवार- चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा
03 अप्रैल, रविवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
04 अप्रैल- सोमवार- गणगौर, गौरी पूजा, मां चन्द्रघंटा पूजा
05 अप्रैल, मंगलवार- विनायक चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
06 अप्रैल- बुधवार: स्कंद षष्ठी, मां स्कन्दमाता पूजा
07 अप्रैल- गुरुवार: यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा
08 अप्रैल, शुक्रवार- महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
09 अप्रैल, शनिवार- महाष्टमी, कन्या पूजा, मां महागौरी पूजा, दूर्गा अष्टमी
10 अप्रैल, रविवार- राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव
11 अप्रैल, सोमवार- नवरात्रि पारण
12 अप्रैल, मंगलवार- कामदा एकादशी
14 अप्रैल, गुरुवार- मेष संक्रांति, प्रदोष व्रत, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ
16 अप्रैल, शनिवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में विस्तार
पापमोचनी एकादशी- ये पर्व 28 मार्च, सोमवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
प्रदोष व्रत- इस महीने का प्रदोष व्रत 29 मार्च, मंगलवार को है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा की जाती है। ये व्रत मंगलवार को पड़ रहा है इसलिए भौम प्रदोष कहलाएगा।
गुड़ी पड़वा- गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को है। इस दिन से मराठी नववर्ष आरंभ होता है। गुड़ी पड़वा विशेष रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इसमें 'गुड़ी' शब्द का अर्थ 'विजय पताका' और पड़वा का अर्थ प्रतिपदा तिथि है।
चैत्र नवरात्रि- इस बार चैत्र नवरात्रि 2 से 10 अप्रैल तक मनाई जाएगी। ये हिंदू नववर्ष की पहली नवरात्रि होती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
श्रीराम नवमी- श्रीराम नवमी इस साल 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। राम मंदिरों को सजाया जाता है और विशेष आयोजन भी किए जाते हैं। साथ ही ये चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होता है।
Next Story