धर्म-अध्यात्म

घर और ऑफिस में इतनी संख्या में लगाएं बांस का पौधा, होगा धन लाभ

Subhi
21 March 2022 3:42 AM GMT
घर और ऑफिस में इतनी संख्या में लगाएं बांस का पौधा, होगा धन लाभ
x
घर को खूबसूरत बनाने के लिए सजावटी सामान के साथ-साथ पौधों को लगाते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाते हैं। घर के वास्तु दोष को कम करने में पौधे भी काफी मदद करते हैं।

घर को खूबसूरत बनाने के लिए सजावटी सामान के साथ-साथ पौधों को लगाते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाते हैं। घर के वास्तु दोष को कम करने में पौधे भी काफी मदद करते हैं। इन्हीं पौधे में से एक है बांस का पौधा। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। जानिए बांस का पौधा लगाने की सही दिशा और कितनी संख्या में डंठल लगाना माना जाता है शुभ।

बांस का पौधा क्यो माना जाता है शुभ?

फेंगशुई के अनुसार, बांस के पौधे को भाग्यशाली पौधा माना जाता है। बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे घर में अधिक आमदनी के साथ समृद्धि आती है। इसके अलावा यह पौधा ज्ञान का भी प्रतीक माना जाता है, जिससे आपके मन और आत्मा को शांति मिलती है।

जानिए बांस की कितनी डंठल रखना शुभ

वास्तु के अनुसार इस भाग्यशाली पौधे को घर या फिर ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, काम के अनुरूप बांस की उतने की डंठल रखी जाए तो अधिक लाभ मिलता है। जैसे गुड लुक के लिए 11 बांस की शाखाएं, लव और शादी के लिए 2 शाखाएं, खुशहाल जीवन के लिए 3, स्वास्थ्य के लिए 5, परफेक्ट लाइफ की इच्छा के लिए 10 और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए 21 शाखाएं लगाना शुभ माना जाता है।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा

आप संख्या के अनुसार, भाग्यशाली बांस के पौधे को पूर्व दिशा के कोने में रखें।

धन और भाग्य को आकर्षित करना चाहते हैं तो बांस के पौधे को दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में रख सकते हैं। माना जाता है कि इसे इस कोने में रखते हैं तो आप आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते हैं और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।


Next Story