धर्म-अध्यात्म

शनिवार को इन मंत्रों के जाप करें, मिलेंगी कष्टों से मुक्ति

Tara Tandi
22 Jan 2022 3:25 AM GMT
शनिवार को इन मंत्रों के जाप करें, मिलेंगी कष्टों से मुक्ति
x
आज साल 2022 के जनवरी महीने का चौथा और माघ महीने का पहला शनिवार (Shaniwar) है। मान्यता के मुताबिक शनिवार का दिन शनिदेव का होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज साल 2022 के जनवरी महीने का चौथा और माघ महीने का पहला शनिवार (Shaniwar) है। मान्यता के मुताबिक शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव (Shani Dev) को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।
शनिवार (Shaniwar Mantra) को इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं
शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।
शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।
उपाय (Shaniwar Ke Upay) जिससे आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी
- शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं
- शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।
- भिखारियों को काले उड़द का दान करें।
- जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।
- शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
- चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
- शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
- शनिवार की रात में रक्त चन्दन से 'ऊं ह्वीं को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
- शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।


Next Story