Crime

एक माह पहले पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

19 Dec 2023 2:00 AM GMT
एक माह पहले पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
x

उदयपुर: उदयपुर की पानरवा थाना पुलिस ने एक माह पहले पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी संजय कुमार पिता बाबूलाल खोखरिया निवासी झैर को गुजरात के खेडब्रह्मा में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक …

उदयपुर: उदयपुर की पानरवा थाना पुलिस ने एक माह पहले पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी संजय कुमार पिता बाबूलाल खोखरिया निवासी झैर को गुजरात के खेडब्रह्मा में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड मिला है।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर 20 नवंबर 2023 को कांस्टेबल रामजीवन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया ​था कि मौजा झैर से महाद आते वक्त अरोपी संजय कुमार ने कांस्टेबल रामजीवन और उसके साथी कांस्टेबल अजय कुमार को जीप से टक्कर मारी थी। दोनों कांस्टेबल बाइक पर सवार थे। आरोपी द्वारा जीप से बाइक को टक्कर मारने पर दोनों कांस्टेबल नीचे गिर गए। फिर उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

इसके बाद कांस्टेबल जब जान बचाकर भागने लगे तो संजय उन पर कुल्हाड़ी से हमला करने के लिए दौड़ा। ऐसे में दोनों कांस्टेबल ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 323, 332 और 353 में आरोप संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर पुलिस टीम गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश में जुट गई।

    Next Story