राजस्थान

रामेश्वर बद्री बिहार में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया

19 Dec 2023 3:52 AM GMT
रामेश्वर बद्री बिहार में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया
x

सीकर: पायोनियर सेवा शिक्षण संस्थान की ओर से महिला संगोष्ठी का आयोजन रामेश्वर बद्री बिहार में किया गया। जिसमें महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के बारे में जानकारियां दी गई और जागरूक किया गया। ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष कविता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसे चरित्र हनन, बाहर …

सीकर: पायोनियर सेवा शिक्षण संस्थान की ओर से महिला संगोष्ठी का आयोजन रामेश्वर बद्री बिहार में किया गया। जिसमें महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के बारे में जानकारियां दी गई और जागरूक किया गया।

ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष कविता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा जैसे चरित्र हनन, बाहर जाने पर पाबंदी, शिक्षा से वंचित रखना, लैंगिक छेड़छाड़, बाल-विवाह, महिलाओं का मीडिया में गलत चित्रण, कन्या भ्रूण हत्या जैसे अनेक मामलों के बारे में महिलाओं को जानकारियां दी गई।

कविता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को दैनिक जीवन में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन महिलाओं को इन चुनौतियों का सामना करना होगा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। एडवोकेट अंजू सैनी ने लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों से अवगत कराया।

    Next Story