Crime

महिला ने शादी का झांसा देकर रैप करने का लगाया आरोप

19 Dec 2023 1:00 AM GMT
महिला ने शादी का झांसा देकर रैप करने का लगाया आरोप
x

जोधपुर: पुलिस कमिश्नरेट के बासनी थाने में महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि महिला सोमवार को कोर्ट में पेशी पर आई थी। इस दौरान उसने जहर खा लिया। जिसे तुरंत ही …

जोधपुर: पुलिस कमिश्नरेट के बासनी थाने में महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि महिला सोमवार को कोर्ट में पेशी पर आई थी। इस दौरान उसने जहर खा लिया। जिसे तुरंत ही इलाज के लिए हाॅस्पीटल लाया गया था। यहां पर्चा बयान में महिला ने व्यक्ति पर आरोप लगाए थे।

पुलिस के अनुसार एक 30 वर्ष की महिला का अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था। इसी बीच वह एक अन्य व्यक्ति के सम्पर्क में आई। वह उसके साथ कोर्ट में पेशी पर आने लगी। करीब 5 साल तक महिला अधेड़ के सम्पर्क में रही। आरोप है कि आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर सम्बंध बनाए।

सोमवार को महिला अपने भाई के साथ पेशी पर आई थी। यहां आरोपी के साथ हुई कहासुनी के बाद महिला ने जहर खा लिया। हाॅस्पीटल में पर्चा बयान में महिला ने अरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर रैप करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सांगरिया निवासी शिवचरण सुथार को हिरासत में लिया।

    Next Story