मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल के नेतृत्व में समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प

भीलवाड़ा। चंदनबाला महिला मंडल द्वारा कुमुद विहार में शनिवार को रूबरू कार्यक्रम में नई सदस्यों का अभिनंदन एवं महिलाओ में जार्गति लाने के लिए मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल के नेतृत्व में मंत्री रजनी सिंघवी संरक्षिका मंजु पोखरना, मंजु बाफना, कोषाध्यक्ष सुनीता झामड़, उपाध्यक्ष वनिता बाबेल, अंजना सिसोदिया,संतोष सिंघवी, सह मंत्री वंदना लोढ़ा, रश्मि लोढ़ा, …
भीलवाड़ा। चंदनबाला महिला मंडल द्वारा कुमुद विहार में शनिवार को रूबरू कार्यक्रम में नई सदस्यों का अभिनंदन एवं महिलाओ में जार्गति लाने के लिए मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल के नेतृत्व में मंत्री रजनी सिंघवी संरक्षिका मंजु पोखरना, मंजु बाफना, कोषाध्यक्ष सुनीता झामड़, उपाध्यक्ष वनिता बाबेल, अंजना सिसोदिया,संतोष सिंघवी, सह मंत्री वंदना लोढ़ा, रश्मि लोढ़ा, सरोज मेहता, लाड़ मेहता, स्मिता पीपाडा,शशि पोखरना, अंजना छाजेड, लाड़ पीपाड़ा, अन्नू बाफना, कविता नाहर, मंजु बंब, संगीता सोनी, विपुला जैन, मीना कोठारी, लाड़ बाबेल, निर्मला बुलिया आदि सभी पदाधिकारियों ने नारी शक्ति के उत्थान और आत्म निर्भर बनाने के साथ ही समाज की महिलाओं को रूबरू कार्यक्रम में आगे बढ़ाने का सर्व सहमति से निर्णय लेतें हुए एकजुट होकर मंडल को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
नीता बाबेल रजनी सिंघवी, स्मिता पीपाड़ा, लाड़ मेहता आदि ने विचार व्यक्त करतें हुए कहां कि आज की नारी ही नारी की दुश्मन बनी हुई है। यदि सास बहू को बेटी और बहू सास को मां समझने लग जाए तो वो दिन दूर नहीं जब घर और समाज का उत्थान होने मे ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस दौरान तंबोला, गीत, संगीत, डांस, चेयर रेस आदि कई मनोरंजक प्रतियोगिताओ भी रखी गई। कार्यक्रम प्रश्चात नीता बाबेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
