राजस्थान

दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन

23 Dec 2023 7:23 AM GMT
दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
x

भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर के दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ। दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार पोरवाल ने बताया कि सवाईपुर विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र आर्यन पुरोहित व कक्षा 11 के छात्र शिवराज …

भीलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर के दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ। दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार पोरवाल ने बताया कि सवाईपुर विद्यालय के कक्षा 8 के छात्र आर्यन पुरोहित व कक्षा 11 के छात्र शिवराज जाट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। दोनों छात्र ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    Next Story