राजस्थान

अस्पताल चौक में हुआ सुंदरकांड का आयोजन

Admin Delhi 1
5 Dec 2023 9:04 AM GMT
अस्पताल चौक में हुआ सुंदरकांड का आयोजन
x

जोधपुर: पीपाड़ शहर मेंपर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल पिछले छह सालों से शहर में देखने को मिल रही है। हर साल पेड़ों की बरसी मनाई जाती है। इसी के तहत सोमवार शाम को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

दरअसल, छह साल पहले अस्पताल चौक में लगे बरसों पुराने विशाल पीपल के पेड़ों को आधी रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा जमींदोज कर दिया गया था। पर्यावरण प्रेमियों द्वारा उखाड़े गए पेड़ों की जगह दो पीपल, एक नीम, एक बड़, व एक आंवला का पौधा लगाया गया। इनके सार संभाल को लेकर पर्यावरण रक्षा सेवा समिति बनाई गई।

दोबारा पौधे लगाने को लेकर प्रशासन द्वारा पर्यावरण प्रेमियों पर मुकदमे भी दर्ज करवाए गए। नगरपालिका व पुलिस द्वारा राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज किए। जो आज भी चल रहे हैं। वहीं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी।

Next Story