राजस्थान

पर्यावरण जागरूकता का संदेश के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल पर्यावरण साईकल रैली

13 Jan 2024 7:38 AM GMT
पर्यावरण जागरूकता का संदेश के लिए छात्र छात्राओं ने निकाली विशाल पर्यावरण साईकल रैली
x

भीलवाड़ा। पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने हेतु शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाष नगर के छात्र छात्राओं व स्काउट गाइड वालों ने शहर के मुख्य मार्गो से होकर एक विशाल पर्यावरण साईकल रैली निकाली। यह जानकारी देते हुए साईकल गतिविधि प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि साईकल रैली प्रातः 10 बजे सुभाष नगर …

भीलवाड़ा। पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने हेतु शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुभाष नगर के छात्र छात्राओं व स्काउट गाइड वालों ने शहर के मुख्य मार्गो से होकर एक विशाल पर्यावरण साईकल रैली निकाली। यह जानकारी देते हुए साईकल गतिविधि प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि साईकल रैली प्रातः 10 बजे सुभाष नगर स्कूल से प्रारम्भ होकर आरके कॉलोनी बड़ी पुलिया, सत्यम कंपलेक्स, जेल चैराहा, कोर्ट चैराहा, स्टेशन चैराहा, गोलप्याऊ चैराहा होते हुए चित्रकूट धाम पर संपन्न हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखपाल जाट, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश त्रिवेदी, प्रधानाचार्या उर्मिला जोशी और वरिष्ठ स्काउटर मदनलाल शर्मा द्वारा हरी झंडी दिए जाने के साथ रैली रवाना हुई। रैली में विद्यालय के बालक और बालिकाएं बड़ी तादाद में शामिल हुई। पूरे उमंग उत्साह के साथ पर्यावरण के नारे लगाते हुए शहर से साईकल चलाते निकली। कई बालिकाओं ने मेवाड़ी पगड़ी लगाकर साईकल चलाई।

आमंत्रित अतिथियों ने अपने उदभोदन मे नियमित साईकल चलाने को स्वास्थ्य, पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी बताया। इस बार रैली में योगेश लढ़ा, रवि कृष्ण के नेतृत्व में हैदराबाद की हार्टफुलनेस संस्था के सदस्यों की भी उपस्थिति रही। हार्टफुलनेस संस्था ने कान्हा शांति वमन, हैदराबाद में 1 करोड़ 20 लाख पेड़ लगाने का एक अतुलनीय सहयोग पर्यावरण संरक्षण में दिया है। रैली में साईकल क्लब सदस्य सुरेश बम्ब, राजकुमार अजमेरा, सत्यनारायण राठी, लीलाराम आडवाणी, मुकेश सामरिया, पीटीआई राजबहादुर भंसाली, सुनील खोईवाल, स्काउट ट्रेनर प्रेमशंकर जोशी, मुकेश कुमावत, विनोद कोठारी, सुरेंद्र छिपा, सुरेंद्र हूमड़ आदि सहित विद्यालय और स्काउट के लगभग डेढ़ सौ छात्र और छात्राएं शामिल थी। रैली भव्य स्वरूप देने में विद्यालय स्टॉफ का पूरा प्रयास रहा। संगीता व्यास, मधु जैन, निशा भाटी, विकास जोशी, नाहर सिंह मीणा, महावीर जीनगर, सोनू खटीक, ममता शर्मा आदि सहयोग सराहनीय रहा।

    Next Story