राजस्थान

अभिभाषक संघ नीमराणा की हड़ताल जारी

Shantanu Roy
1 Nov 2023 2:35 PM IST
अभिभाषक संघ नीमराणा की हड़ताल जारी
x

अलवर: अभिभाषक संघ नीमराना की ओर से आज 42वें दिन मंगलवार को हड़ताल जारी रही। पुलिस थाना मांढन के वारंट मामलों की सुनवाई का क्षेत्राधिकार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय नीमराना कों सौंपे जाने को लेकर लगातार 42 दिन से चली आ रही कलम बंद व कार्य स्थगन मंगलवार को भी जारी रहा।अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी राजू शर्मा ने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलवर ने 30 अक्टूबर 2023 कों मांढन पुलिस थाने का क्षेत्राधिकार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बहरोड़ न.एक को सौंपा गया है।

Next Story