चित्रकूट धाम में 10 जनवरी से आयोजित होने वाले पर्यावरण हरित संगम मेले की तैयारियां जोरों पर

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक लिम्बाराम ने कहा कि किसी भी चीज की सफलता के लिए कार्य का विभाजन होकर सही ढंग से हो तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। शहर के चित्रकूट धाम में हरित संगम पर्यावरण मेला जो 10 जनवरी से होने वाला है वह निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण …
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक लिम्बाराम ने कहा कि किसी भी चीज की सफलता के लिए कार्य का विभाजन होकर सही ढंग से हो तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। शहर के चित्रकूट धाम में हरित संगम पर्यावरण मेला जो 10 जनवरी से होने वाला है वह निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण का बहुत बड़ा संदेश देगा। अपना संस्थान की यह पहला सराहनीय है। इस मेले के तहत मोदी ग्राउंड से भेरुलाल गुर्जर के नेतृत्व में बैलगाड़ी यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः काल 7.00 बजे योग का कार्यक्रम होगा। 8.00 हवन होगा। 9 से 11.30 बजे तक विश्व विख्यात संत अर्जुन राम महाराज द्वारा सुंदरकांड पर प्रवचन दिया जाएगा।
लीला सिसोदिया के माध्यम से नारी शक्ति पर प्रदर्शन होगा। संजीव राठी मेले की स्टालों की व्यवस्था संभालेंगे। पहली बार पुष्पों की प्रदर्शनी का भव्य आयोजन प्रियंका सोमानी के माध्यम से होगा। राकेश सेन की देखरेख में पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, अमृता देवी पर नाटिका मंचन आदि होंगे। चिकित्सा व्यवस्था गोपाल विजयवर्गीय देखेंगे। कविता प्रतियोगिता, डायलॉग, स्लोगन, फैंसी ड्रेस, दोहे, थाल सजावट प्रतियोगिता पंकज अग्रवाल के माध्यम से ऑनलाइन होगी। यज्ञ देवेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में होगा। प्रतिदिन पर्यावरण की शुद्धि के लिए यह यज्ञ होगा। मेले की अध्यक्षता अपना संस्थान के महानगर अध्यक्ष सुनील चैधरी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम सोमाणी एवं सह प्रमुख राजकुमार बम्ब होंगे। इस कार्यक्रम के प्रणेता विनोद मेलाना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजयानंद, विभाग प्रचारक दीपक भाई सहित सैकड़ो कार्यकर्ता इसमें लगे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य ने किया।
