राजस्थान

संत ने आत्महत्या की चेतावनी दी तो पुलिस एक्शन में आई

Admin Delhi 1
2 Dec 2023 8:07 AM GMT
संत ने आत्महत्या की चेतावनी दी तो पुलिस एक्शन में आई
x

भरतपुर: पुलिस ने गौ तस्करों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाकर 6 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर 270 किलो गौ मांस बरामद किया है। वहीं हत्या के प्रयोग में लिए जाने वाले औजार व 3 बाइक बरामद की हैं। एएसपी सतीश यादव ने बताया कि गुरुवार को बिलग रोड पर गोवंश की हत्या के बाद साधु-संतों सहित गौ सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। डीग एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने गौ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कामां डीएसपी के नेतृत्व में अलग-अलग चार टीमों का गठन किया। शुक्रवार सुबह लालपुर, लुहेसर , हजारीबास , चनियाकी, झोपड़ी में पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विलग गांव से हाशिम तथा लुहेसर से हसन को गो मांस सहित गिरफ्तार किया गया है। जुरहरा थाना क्षेत्र के चानियाका गांव से भोला कसाई के यहां गौ मांस की बिक्री हो रही थी।

Next Story