राजस्थान

पुलिस ने चंडीगढ से उपप्रधान पर जीप चढ़ाने वाले आरोपी को दबोचा

Admin Delhi 1
11 Dec 2023 11:29 AM IST
पुलिस ने चंडीगढ से उपप्रधान पर जीप चढ़ाने वाले आरोपी को दबोचा
x

श्रीगंगानगर: विधानसभा चुनाव के दिन श्रीगंगानगर पंचायत समिति उपप्रधान पर जीप चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को रविवार को पुलिस ने चंडीगढ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके चंडीगढ़ में झुग्गी झोपड़ियों में छिपे होने की सूचना थी। इस पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी इन झुग्गी झोपड़ियों के आसपास पहुंचे और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी वारदात के बाद से यहां छिपकर वक्त बिता रहा था। इस संबंध में श्रीगंगानगर पंचायत समिति उपप्रधान बृजमोहन यादव ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया था।

विधानसभा चुनाव के दिन हुई घटन: उपप्रधान यादव की ओर से दर्ज मामले में कहा गया कि वे पच्चीस नवंबर को चुनाव के दिन गांव ग्यारह एलएनपी में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान गांव ख्यालीवाला का विजयसिंह जाखड़ उर्फ बिट्‌टू जाखड़ पुत्र जगदीश जाखड़ जीप लेकर आया और उन पर जीप चढ़ा दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उनके पैरों और चेहरे पर चोट आई। यादव ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे चुका है। आरोपी विजयसिंह जाखड़ की उनसे राजनीतिक रंजिश है।

Next Story