राजस्थान

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
11 Dec 2023 11:38 AM IST
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
x

सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर मलारना चौड़ बाईपास पर रविवार शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मलारना चौड़ चौकी इंचार्ज अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर अमर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मलारना डूंगर CHC पहुंचाया जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Next Story