राजस्थान

स्थानीय गुरुद्वारा साहिब गुरुनानक की 554वीं जयंती पर सजाया कीर्तन दरबार

Shantanu Roy
27 Nov 2023 6:01 AM GMT
स्थानीय गुरुद्वारा साहिब गुरुनानक की 554वीं जयंती पर सजाया कीर्तन दरबार
x

अजमेर: सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 554वीं जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। गुरु पर्व के अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को कीर्तन दरबार सजाया।

इस दौरान लुधियाना से आईं बीबी सिमरन कौर ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्री गुरुनानक सत्संग सभा के सचिव पवनज्योत सिंह सलूजा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इसके बाद 10:30 बजे निशान साहिब के चोले की सेवा की जाएगी। दोपहर 12.15 बजे से 1.30 बजे तक कीर्तन दीवान सजेगा। गुरु के आगे मत्था टेककर अरदास करेंगे। इसके बाद लंगर बरतेगा। अमीर-गरीब हर वर्ग के लोग जात-पात का भेद भुलाकर एक पंगत में बैठकर प्रभु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

सोमवार शाम 6 बजे से सांध्य फेरी निकाली जाएगी। यह फेरी चांग चितार रोड स्थित सतगुरु कॉलोनी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। रात 8:30 से 9:30 बजे तक कवि दरबार में बच्चे प्रस्तुति देंगे। रात 10 बजे से 12:15 तक कीर्तन करेंगे। गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर को सतरंगी रोशनी से आकर्षक रूप में सजाया है। सिख धर्म के प्रति आस्था रखने वालों में खुशी की लहर छाई है। गौरतलब है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव जयंती मनाई जाती है।

Next Story