राजस्थान

जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा पदाधिकारियों ने सोजत एवं ताल में किए गुरू दर्शन, की धर्मचर्चा

13 Jan 2024 7:35 AM GMT
जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा पदाधिकारियों ने सोजत एवं ताल में किए गुरू दर्शन, की धर्मचर्चा
x

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान महिला शाखा की अध्यक्ष नीता बाबेल एवं कई पदाधिकारियों ने गुरू दर्शन यात्रा के तहत सोजत एवं ताल पहुंच वहां विराजित साध्वीवृन्द महासाध्वी मैनाकंवर म.सा., महासाध्वी प्रीतिसुधा म.सा., महासाध्वी जयमाला म.सा. आदि ठाणा के दर्शन-वंदन कर आर्शीवाद प्राप्त किया एवं धर्मचर्चा की। गुरू दर्शन करने वालों में …

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान महिला शाखा की अध्यक्ष नीता बाबेल एवं कई पदाधिकारियों ने गुरू दर्शन यात्रा के तहत सोजत एवं ताल पहुंच वहां विराजित साध्वीवृन्द महासाध्वी मैनाकंवर म.सा., महासाध्वी प्रीतिसुधा म.सा., महासाध्वी जयमाला म.सा. आदि ठाणा के दर्शन-वंदन कर आर्शीवाद प्राप्त किया एवं धर्मचर्चा की। गुरू दर्शन करने वालों में जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाड़ मेहता, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं भीलवाड़ा की पूर्व सभापति मंजू पोखरना, अहिंसा भवन शास्त्रीनगर महिलामण्डल की संरक्षिका मंजु बाफना, निलिष्का चपलोत भी शामिल थे। पदाधिकारियों ने सोजत में मेवाड़ सिंहनी राजस्थान प्रवर्तिनी यशकंवरजी म.सा. की सुशिष्या उप प्रवर्तिनी पूज्य मैनाकंवर म.सा. आदि ठाणा के दर्शन-वंदना कर आर्शीवाद पाया।

इस दौरान उनसे धर्मनगरी भीलवाड़ा में शीघ्र आगमन की भावपूर्ण विनती भी की। प्रान्तीय अध्यक्ष बाबेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने भीलवाड़ा अहिंसा भवन में सफल चातुर्मास के बाद विहार यात्रा के तहत सोजत में ही प्रवास कर रहे सरलमना उमराव कंवर म.सा., मरूधरा दिव्य ज्योति, कंठ कोकिला डॉ. प्रीतिसुधा म.सा., मधुसुधा म.सा., तपज्योति संयमसुधा म.सा. आदि ठाणा के भी दर्शन कर धर्मलाभ पाया। सोजत में साध्वीवृन्द के दर्शन के दौरान जैन कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष प्रवीण बोहरा भी मौजूद थे। पदाधिकारियों ने ताल पहुंच वहां प्रवासरत महासाध्वी जयमालाी म.सा. आदि ठाणा के भी दर्शन किए एवं धर्म से जुड़ी चर्चा की। सोजत एवं ताल में दर्शन के दौरान साध्वीवृन्द ने जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान महिला शाखा की जिनशासन भक्ति एवं धर्म प्रभावना से जुड़ी गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य धर्म व समाज की उन्नति किस तरह हो सकती यही रहना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए धार्मिक पाठशालाओं के संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी उन्होंने सराहना करते हुए मंगलभावनाएं व्यक्त की।

    Next Story