राजस्थान

सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस के सामने ग्रामीण डाक सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Admin Delhi 1
14 Dec 2023 12:46 PM IST
सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस के सामने ग्रामीण डाक सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
x

श्रीगंगानगर: ग्रामीण डाक सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। श्रीगंगानगर शहर के गगन पथ पर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस के सामने संचार मंत्री का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामचंद्र का कहना था कि जिले के करीब एक हजार ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं। डाक सेवकों को कुछ घंटे काम के लिए नियुक्त किया गया था। इसके बाद भी ग्रामीण इलाके में निर्धारित समय के अलावा भी सेवा देनी पड़ रही है।

Next Story