राजस्थान

देर शाम खेत में काम करते करंट से पिता की मौत

Admin Delhi 1
14 Dec 2023 11:19 AM IST
देर शाम खेत में काम करते करंट से पिता की मौत
x

अलवर: बांटखानी गांव में बुधवार देर शाम खेत पर बिजली की लाइन ठीक करते समय पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन लोग हाई वोल्टेज करंट लगने से झुलस गए। इनमें से पिता की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे बेटे और अन्य परिजन को जयपुर रैफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि बांटखानी निवासी चन्द्रजीत पुत्र मलखान, भूपेंद्र यादव पुत्र राधेश्याम व विकास पुत्र भूपेन्द्र यादव अपने खेत पर बिजली की लाइन खींचने का काम कर रहे थे।

Next Story