राजस्थान

अनूपगढ़ बार संघ चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी नियुक्त

Admin Delhi 1
2 Dec 2023 8:01 AM GMT
अनूपगढ़ बार संघ चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी नियुक्त
x

श्रीगंगानगर: वर्ष 2024 के लिए अनूपगढ़ बार संघ की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बार संघ ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बार संघ ने मूलाराम जांगू को चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह और सुधीर कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

चुनाव अधिकारी मूलाराम जांगू ने बताया कि गुरुवार 30 नवंबर को चुनाव समिति के द्वारा वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रकाशित वोटर लिस्ट पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी और दोपहर 2 बजे प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद बार संघ की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव अधिकारी मुला राम जांगू ने बताया कि चुनाव संचालन समिति के द्वारा वर्ष 2024 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाया जाएगा।

Next Story