राजस्थान

BDK हॉस्पिटल की सीनियर रेजिडेंट की मौत

8 Feb 2024 3:50 AM GMT
BDK हॉस्पिटल की सीनियर रेजिडेंट की मौत
x

झुंझुनूं: महिला डॉक्टर को बुधवार-गुरुवार की देर रात 1 बजे अपने फ्लैट पर खून की उल्टियां होने लगीं। फ्लैट और लिफ्ट में जगह-जगह खून बिखर गया। डॉक्टर पति उसे उसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां महिला डॉक्टर ने दिन में ड्यूटी दी थी। वहां डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया। मामला झुंझुनूं के …

झुंझुनूं: महिला डॉक्टर को बुधवार-गुरुवार की देर रात 1 बजे अपने फ्लैट पर खून की उल्टियां होने लगीं। फ्लैट और लिफ्ट में जगह-जगह खून बिखर गया। डॉक्टर पति उसे उसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां महिला डॉक्टर ने दिन में ड्यूटी दी थी। वहां डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया। मामला झुंझुनूं के कोतवाली थाना इलाके के एक नंबर रोड स्थित रहवासी टावर का है।

कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया- डॉ. साक्षी झुंझुनूं के राजकीय बीडीके हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट थीं। वे गायनी विभाग में कार्यरत थीं। उन्होंने 16 नवंबर 2022 को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में जॉइन किया था। वे झुंझुनूं में एक नंबर रोड़ पर किराए के फ्लैट में रहती थीं। दो साल पहले उन्होंने डॉ. नितिन यादव से लव मैरिज की थी। डॉ. नितिन भी फ्लैट में साथ रहते थे।

    Next Story