राजस्थान

जोधपुर में कांग्रेस का असम में हुए हमले को लेकर मौन प्रदर्शन

24 Jan 2024 12:50 AM GMT
जोधपुर में कांग्रेस का असम में हुए हमले को लेकर मौन प्रदर्शन
x

जोधपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले को लेकर जोधपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में मेडिकल चौराहे पर मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता चौराहे पर जमा हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान …

जोधपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुए हमले को लेकर जोधपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में मेडिकल चौराहे पर मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता चौराहे पर जमा हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा मणिपुर से रवाना हुई थी। वहां लोगों ने राहुल गांधी पर खूब प्यार लुटाया। लेकिन असम में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर हमला कर निंदनीय है। जिलाध्यक्ष खान ने कहा कि असम सीएम खुद भी राहुल गांधी की इस यात्रा से डरने लगे हैं। इसका सीधा उदाहरण यात्रा के बोरदोवा पहुंचने पर राहुल गांधी को श्रीश्री शंकरजी महाराज के थान पर जाने से रोकने की घटना है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान RCA के अध्यक्ष वैभव गहलोत, दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी, देहात अध्यक्ष हीराराम मेघवाल, राजेन्द्र सोलंकी, महापोर कुन्ती परिहार, रमेश बोराना, शबनम बनो, वर्षा चौहान, विजय लक्ष्मी पटेल,अ. समद, ओमकार वर्मा, अनिल टाटिया,चन्द्र प्रकाश आसेरी, दौलत सिंह सांखला, इश्तियाक अली राजू, भंवर लाल कड़वा, शाकिर खान, सुरेश शर्मा, एस. एल. खन्ना,सत्यनारायण भट्ट, हेमन्त शर्मा, अनिता गहलोत, जगदीश दाधीच, योगेश कच्छवाह, अशोक भाटी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Next Story