राजस्थान

फर्जी रिश्तेदार बनकर इलाज के बहाने 5 लाख रुपए की ठगी

Admin Delhi 1
13 Dec 2023 9:19 AM GMT
फर्जी रिश्तेदार बनकर इलाज के बहाने 5 लाख रुपए की ठगी
x

श्रीगंगानगर: अनूपगढ़ के चक 16 ए में रहने वाली जसदेव सिंह के साथ किसी व्यक्ति ने विदेश में रह रहे फर्जी रिश्तेदार बनकर 5 लाख 55 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जसदेव सिंह को जब उसके साथ हुई ठगी का पता चला तो वह हक्का-बक्का रह गया और जसदेव सिंह ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जसदेव सिंह (62) पुत्र चंद सिंह जट्टसिख ने बताया कि वह अनूपगढ़ के एक निजी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसके बहनोई बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ काफी वर्षों से इटली में रह रहे है। जसदेव सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को विदेशी नंबर से किसी व्यक्ति की व्हाट्सएप पर कॉल आई और उसने खुद को जसदेव सिंह का बहनोई बताया। जसदेव सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति की आवाज भी उसके बहनोई जैसी ही थी इसलिए वह उसकी बातों आ गया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने कहा कि दिल्ली में उसका कोई परिचित है और उसकी मां बीमार ह। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका हार्ट का ऑपरेशन होना है इसलिए उसे रुपयों की बहुत आवश्यकता है। उस व्यक्ति के द्वारा दिल्ली के एक अस्पताल की और उसमें एडमिट एक महिला की फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजी गई जो कि फर्जी पाई गई।

Next Story