Crime

अजमेर में पुत्र की शादी करवाने का झांसा देकर 71 हजार रुपए की ठगी

15 Dec 2023 12:20 AM GMT
अजमेर में पुत्र की शादी करवाने का झांसा देकर 71 हजार रुपए की ठगी
x

अजमेर: अजमेर में शादी का झांसा देकर महिला से 71 हजार रुपए ठगने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धोबीघाट तोपदड़ा निवासी 60 वर्षीय तारादेवी ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले …

अजमेर: अजमेर में शादी का झांसा देकर महिला से 71 हजार रुपए ठगने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धोबीघाट तोपदड़ा निवासी 60 वर्षीय तारादेवी ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसके एकलोते बेटे ओमप्रकाश की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई। ऐसे में उसकी व बेटे की देखभाल के लिए परिवार में और कोई नहीं है। बेटे की शादी करवाने की बात उसने आदर्श नगर में रहने वाली एक महिला को बताई, जिसे सब जीजी बुलाते हैं। महिला ने घर में भैरू बाबा का धाम बना रखा है।

फरवरी में उसे जीजी की बेटी सोमवती मिली। नागौर निवासी सोमवती ने उसके पुत्र का विवाह करवाने का झांसा दिया। बोला कि उसके धर्मभाई ने बहुत से लोगों की शादी करवाई है। उसके बाद हरिकृष्ण, लाला व जयकिशन से मिलवाया। आरोपियों ने पीड़िता के बेटे की शादी करवाने के लिए सौदा दो लाख में तय किया। 50 हजार रुपए एडवांस व डेढ़ लाख शादी के बाद देना तय हुआ।

    Next Story