राजस्थान

शहर में तय समय से ज्यादा रुकी बस तो कटेगा चालान

Admin Delhi 1
14 Dec 2023 1:50 PM IST
शहर में तय समय से ज्यादा रुकी बस तो कटेगा चालान
x

बीकानेर: शहर में प्राइवेट और रोडवेज बसों के ठहराव को लेकर चिह्नित किए गए स्थानों पर अगर तय समय से ज्यादा टाइम तक बस रुकती है तो चालान किया जाएगा। इस पर निगरानी रखने के लिए बस स्टाप पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इतना ही नहीं यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन और पुलिस मिलकर कदम उठाएंगे। यातायात से जुड़ी प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल काफी सख्त नजर आए।

Next Story