राजस्थान

भोपालगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव

22 Jan 2024 1:34 AM GMT
भोपालगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव
x

जोधपुर: अयोध्या में आज प्रभु श्रीराम का आगमन हो रहा है। सजी धजी अयोध्या अपने प्रभु का स्वागत करने को उतावली हो रही है तो देशभर के श्रद्धालु भी उनकी एक झलक पाने को आतुर हैं। इसलिए आज भोपालगढ शहर को भी सजाया गया है। शहर के मंदिर सजे हैं, घरों में रंगोलियां बनाई गई …

जोधपुर: अयोध्या में आज प्रभु श्रीराम का आगमन हो रहा है। सजी धजी अयोध्या अपने प्रभु का स्वागत करने को उतावली हो रही है तो देशभर के श्रद्धालु भी उनकी एक झलक पाने को आतुर हैं। इसलिए आज भोपालगढ शहर को भी सजाया गया है। शहर के मंदिर सजे हैं, घरों में रंगोलियां बनाई गई हैं। जगह-जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ हो रहे हैं।

मंदिरों में एलईडी लगाई गई हैं। जहां कॉलोनी, मोहल्ला के लोग एक साथ भाव विभोर होकर भगवान के आगमन को देख रहे हैं। पूरे शहर में सवेरे से ही ऐसा माहौल है जैसे दिवाली आ गई हो।

मंदिरों में की विशेष सजावट: शहर के लालदास जी मंदिर, सावलाजी मंदिर, महादेव मंदिर, बालाजी मंदिर, दाता साहेब मंदिर, गौशाला में रात को आकर्षक सजावट की गई। इसके अलावा प्रमुख चौराहों को सजाया गया है। जगह-जगह भगवा पताकाएं लगाई गई हैं। सभी मंदिरों में आज दिन भर विभिन्न आयोजन होंगे।

    Next Story