
x
रायसेन: रायसेन के चिड़िया टोल वन परिसर में गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन, जनसंपर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग मप्र शासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। सांची विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर विधा की अधिष्ठात्री देवी मॉ सरस्वती …
रायसेन: रायसेन के चिड़िया टोल वन परिसर में गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला प्रशासन, जनसंपर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग मप्र शासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया।
सांची विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर विधा की अधिष्ठात्री देवी मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सविता जमना सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल द्वारा कलाकारों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
भारत पर्व में सुप्रसिद्ध गायक कीर्ति सूद, उपासना सारंग त्यागी द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों…., सारे जहां से अच्छा…., ऐ वतन वतन मेरे आजाद…….., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हो बसेरा….., हमको मन की शक्ति देना……, ऐ मेरे प्यारे वतन…. आदि देशभक्ति गीतों की मनभावन प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इसके उपरांत राजेन्द्र कुमार रजक उनके साथियों द्वारा बुन्देली राई लोकनृत्य (बधाई) की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग, सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उप संचालक संजय गहरवाल सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story