राजस्थान

अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की नियुक्त निरस्त

Shantanu Roy
29 Nov 2023 10:31 AM IST
अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की नियुक्त निरस्त
x

जयपुर: पुलिस मुख्यालय ने आज एक आदेश जारी कर एसआई पुलिस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों के निर्धारित तारीख तक अनुपस्थित रहने पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवम पदोन्नत बोर्ड सचिन मित्तल ने बताया कि उपनिरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों की 21 सितंबर 2023 को प्रथम नियुक्ति सूची एवं 4 अक्टूबर 2023 को दूसरी नियुक्ति सूची आदेश जारी किये गए थे।

इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर 2023 तक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में अनिवार्य रूप से पहुंचने के आदेश दिए गए थे। निर्धारित समय देने के बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। ऐसे अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। जिन के नियुक्त आदेश निरस्त हुए हैं उनकी जानकारी राजस्थान पुलिस के पेज पर मौजूद हैं।

Next Story