राजस्थान
एक नाबालिग पॉक्सो कोर्ट में बयान देने से पहले हुई लापता
Admin Delhi 1
2 Dec 2023 1:24 PM IST

x
अजमेर: अजमेर जिले के नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बीती रात्रि को बिना बताए घर से लापता हो गई। जिस पर नाबालिग की दादी द्वारा नसीराबाद सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नसीराबाद सिटी थाने में दर्ज मामले में पीड़ित दादी ने बताया कि सुबह जब वह उठी तो उसने देखा कि उसके घर के सभी मुख्य द्वार खुले हुए थे। जिस पर उसने घरवालों से पूछताछ की तो सभी ने दरवाजे नहीं खोलने की जानकारी दी। इसके बाद उसने व परिवार वालों ने देखा तो उसकी पोती घर में नहीं थी।
Next Story






