Crime

नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया

17 Jan 2024 1:36 AM GMT
नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया
x

अजमेर: नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अब सिविल लाइन थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसकी सहेली के जरिए कमल नाम के व्यक्ति …

अजमेर: नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अब सिविल लाइन थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसकी सहेली के जरिए कमल नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। दिसंबर 2023 में आरोपी ने उसे और उसकी बेटी को अपने साथ रखने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोपी कमल से संबंधित जानकारी वह अपनी सहेली से साझा करती थी। दिसंबर 2023 में आरोपी अपना जन्मदिन उसके साथ मनाने आया। उसे अपनी गाड़ी में लेकर केकड़ी चला गया। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव भी रखा गया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी सहेली को दी थी।

शराब पिलाकर बनाए संबंध

पीड़िता ने बताया कि 2 दिन बाद कमल ने उसे मिलने के लिए अजमेर आया और उसे एक होटल के बाहर बुलाया था। इसके बाद आरोपी उसे झांसा देकर होटल में ले गया। पार्टी करने का बहाना देकर उसे शराब पिलाई और बाद में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसकी बेटी को साथ रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह उसके बहकावे में आ गई।

    Next Story