तिरूपति बालाजी की 7 दिवसीय यात्रा सद्भावना यात्रा 6 जनवरी को होगी रवाना

भीलवाड़ा। भक्ति, सेवा के पथ पर चलने वाले तिरूपति सेवा मण्डल के तत्वाधान में इस वर्ष श्रीमन् नारायण की असीम कृपा से (भगवान व्यकटेंश) तिरूपति बालाजी के दशनार्थ 7 दिवसीय यात्रा आगामी 6 जनवरी 2024 शनिवार को प्रदेश में अमन, चेन, शान्ति की कामना का सन्देश लेकर 275 यात्रियो के जत्थे के साथ सांय 5 …
भीलवाड़ा। भक्ति, सेवा के पथ पर चलने वाले तिरूपति सेवा मण्डल के तत्वाधान में इस वर्ष श्रीमन् नारायण की असीम कृपा से (भगवान व्यकटेंश) तिरूपति बालाजी के दशनार्थ 7 दिवसीय यात्रा आगामी 6 जनवरी 2024 शनिवार को प्रदेश में अमन, चेन, शान्ति की कामना का सन्देश लेकर 275 यात्रियो के जत्थे के साथ सांय 5 बजे बालाजी मन्दिर बालाजी मार्केट से वेद मंत्रोच्चार के साथ रवाना होगी। मंडल सदस्य सुबोध बाहेती ने बताया कि पंडित आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में 2 जनवरी 2024 मंगलवार को तिरूपति सेवा मण्डल के तत्वाधान में सांय 7 बजे स्थानीय बालाजी मंदिर, बालाजी मार्केट में सुन्दर काण्ड का पाठ का सामूहिक पाठ किया जायेगा।
पाठ श्रीमान् नवल जी भारद्वाज करेगे। इस यात्रा में जाने वाले सभी यात्री एवं तिरूपति सेवा मण्डल के समस्त सदस्य सपरिवार उपस्थित रहेगें। तिरूपति सेवा मण्डल के सदस्य सुभाष अग्रवाल एवं सदस्य सुरेश नोलखा ने बताया कि इस सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन 6 जनवरी 2024 शनिवार को श्री तिरूपति बालाजी की सद्भावना यात्रा की निर्विध्न सफलता की कामना हेतु किया जा रहा है।
