राजस्थान
स्कूली छात्रों से लूटपाट करने वाले 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 Nov 2023 12:15 PM IST

x
उदयपुर: उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने स्कूली छात्रों के साथ लूट करने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी डॉ हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी किशन वैष्णव पिता हगामीदास वैष्णव निवासी बेदला और पंकज नगारची पिता दिलीप कुमार नगारची निवासी छोटा बेदला को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी हुई राशि बरामद की गई। साथ ही एक बाइक जब्त की गई है।
रोजाना की तरह दोपहर 1 बजे वह और उसका दोस्त देवेन्द्र सिंह दोनों स्कूटी से घर जा रहे थे। रानी रोड होते हुए मस्तानबाबाल गली से गुजरते वक्त उन्हें बाइक सवार 2 लड़कों ने रोका। इसमें से एक लड़के ने कहा कि उनकी सोने की चेन गुम गई है। जिसे वे ढूंढ रहे हैं। ऐसे में आरोपियों ने दोनों स्कूली छात्रों की जेब चेक की तो उनके जेब से 1800 रुपए निकाल लिए।
Next Story






