राजस्थान
राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने कोचिंग छात्रा से किया दुष्कर्म
Shantanu Roy
2 Nov 2023 11:56 AM IST

x
जयपुर: राजस्थान पुलिस के एक कॉन्स्टेबल के कोचिंग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। दोस्ती कर धोखे से होटल में ले जाकर कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म किया। न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शादी का झांसा देकर देहशोषण किया। तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर छोड़ भागा। शिप्रापथ थाने में पीड़िता ने आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिप्रापथ) विनोद सांखला कर रहे है।
Next Story






