राजस्थान

सूबेदारगंज से वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन

Shantanu Roy
2 Nov 2023 3:38 PM IST
सूबेदारगंज से वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन
x

कोटा: त्योहार के समय वेटिंग क्लियर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा सूबेदारगंज से वलसाड़ के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेन कोटा मंडल के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया गाड़ी संख्या 04123 सुबेदारगंज-वलसाड़ वन वे स्पेशल गुरुवार 2 नवम्बर को सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।

यह गाड़ी रास्ते में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, रुपबस, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा व सूरत स्टेशनों पर रुकेगी।

Next Story