राजस्थान

सुहागिन महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए पूरे दिन करवा चौथ का व्रत रखा और चांद देखकर व्रत खोला

Shantanu Roy
2 Nov 2023 7:15 AM GMT
सुहागिन महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए पूरे दिन करवा चौथ का व्रत रखा और चांद देखकर व्रत खोला
x

झुंझुनू: झुंझुनूं सुहाग के प्रतीक करवा चौथ का पर्व बुधवार को मनाया गया। पति की लंबी आयु के लिए विवाहित महिलाओं ने व्रत रखा। सौलह श्रंृगार कर महिलाओं ने कहानी सुनी आैर शाम के बाद चंद्रमा को महिलाएं पूजन सामग्री लेकर मकानों की छतों पर पहुंच गई। चांद निकलने के बाद अर्ध्य दिया और पति के पैर छूकर व्रत खोला। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।

महिलाओं ने गहनों और कपड़ों की जमकर खरीदारी की। दूसरी ओर करवा चौथ पर शहर के कपड़ा बाजार और ज्वैलरी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। दूसरी ओर फूलों की दुकानों पर गुलाब और चमेली के गजरों की जमकर बिक्री + झुंझुनूं. करवा चौथ पर चांद को अर्ध्य देती महिलाएं। झुंझुनूं | सुहागिनों का पर्व करवा चौथ स्त्री शक्ति महिला संस्थान की सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ने हाथों में मेहंदी रचाई और सौलह शृंगार किए। संस्थान की सदस्यों डॉ. मीना शेखावत, ललिता राठौड़, सुमन मील, सरोज बड़ाऊ, डॉ. शशि मोरोलिया, पूजा बड़ाऊ, ज्योति मांजू, मोनिका सिंह, डॉ. तनुश्री शेफाली, मोनिका धनकड़ आदि ने एक साथ चांद को अर्घ्य दिया। सभी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

Next Story