भीलवाड़ा: बारां से उदयपुर जा रही रोडवेज बस बुधवार को स्टेयरिंग फेल होने से कलेक्ट्रेट के पीछे ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से यात्री दहशत में आ गए तथा सभी नीचे उतर गए। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।