राजस्थान

फलोदी: हर कोने में बिखरा हुआ है प्लास्टिक कचरा

Admin Delhi 1
2 Dec 2023 1:54 PM IST
फलोदी: हर कोने में बिखरा हुआ है प्लास्टिक कचरा
x

जोधपुर: नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही के कारण हर वार्ड, हर गली और सड़क के किनारे पग पग कचरे के ढेर लगे हैं। शहर में कचरा संग्रहण करना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। खुले में प्लास्टिक बैग या कचरा को फेंके जाने पर उसे मवेशी व आवारा पशु खाकर दिनों दिन बीमार होकर मर रहे हैं।

लेकिन फुटपाथ वाले दुकानदारों के साथ स्थायी दुकानदार भी धड़ल्ले से प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। बैग के साथ अन्य कचरा डाल कर सफाई व्यवस्था को अवरुद्ध कर रखा है।

Next Story